पिंडरा।सिंधोरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से अपहृता को बरामद किया।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी बताया कि युवती को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने युवक के मंगारी ओवरब्रिज के पास युवती के साथ खड़े की सूचना मिली। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर अपहरण के संबंध में दर्ज धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मंजीत पटेल निवासी खपड़हवा, थाना बड़ागांव को गिरफ्तार किया है। साथ ही, अपहृता को भी उसके पास से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह लड़की (पीड़िता) से प्रेम करता था। और 14 मई को वह लड़की के गाँव में बारात में गए थे। वहाँ से उसने लड़की से शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले आया था, और बंबई जाने का इरादा था और ट्रेन पकड़ने के फिराक में रेलवे स्टेशन बाबतपुर के पास स्थित मंगारी ओवरब्रिज के नीचे खड़े थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
अपहरण के 12 घण्टे के अंदर युवक गिरफ्तार अपहृता बरामद
Vivek Kumar
Fri, May 16, 2025
4 Views