ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

अज्ञात वाहन की चपेट में बुझ गया घर का चिराग

Vivek Kumar

Mon, Sep 2, 2024

6 Views
अज्ञात वाहन की चपेट में बुझ गया घर का चिराग

हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे के करीब एयरपोर्ट बाउंड्री के किनारे हाईवे पर कल शाम लगभग 7 बजे चनौली बड़ागांव निवासी रंजीत उर्फ बबलू पटेल 28 वर्ष अपनी बुलेट मोटर साइकिल से बनारस की तरफ जा रहे थे। कि पीछे की तरफ से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गये और सर में गंभीर चोट लग गई । सूचना पर बाबतपुर चौकी के पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में रंजीत उर्फ बबलू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले गए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई परिजनों ने शव को घर लाकर दाह संस्कार कर दिये रंजीत उर्फ बबलू अपनी मां-बाप का इकलौता पुत्र था बबलू पटेल तीन बहने हैं 4 वर्ष पहले शादी हुई थी और एक डेढ़ साल का बच्चा है बबलू पटेल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया मां-बाप पत्नी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है । वही बाबतपुर चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह यादव ने बताया कि अगर हेलमेट पहने होते तो बच सकते थे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे