मिचेल मार्श का पहला IPL शतक, पूरन ने फिफ्टी लगाई~~~~~
IPL का 64वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ में आकाश सिंह को जगह मिली। गुजरात टाइटंस के प्लेयर्स कैंसर पीड़ितों के सपोर्ट में लैवेंडर जर्सी पहनकर खेलने उतरे।
लखनऊ सुपरजायंट्स ने 19 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
मिचेल मार्श 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अरशद खान ने शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया। अरशद ने शतकीय साझेदारी तोड़ी। ऐडन मार्करम (36 रन) को साई किशोर ने कैच आउट किया। "
लखनऊ ने गुजरात को 236 रन का टारगेट दिया
Vivek Kumar
Thu, May 22, 2025
32 Views