ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

पूर्व माध्यमिक की जगह प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Vivek Kumar

Fri, May 24, 2024

6 Views
पूर्व माध्यमिक की जगह प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

जमालपुर। मनई ग्राम पंचायत में पूर्व माध्यमिक की जगह प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण होने से नाराज गामीणों ने बृहस्पतिवार को कार्य स्थल पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्राथमिक की जगह पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन बनवाने की मांग की।
ज्ञात हो, जमालपुर विकास खंड के मनई में मौजूद पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था। वहां नए भवन का निर्माण होना है। प्रधानाचार्य ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को गिरवा दिया, लेकिन उसकी जगह प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि अब विद्यालय परिसर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन बनवाने के लिए जगह ही नहीं बची है। कक्षा पांच पास करने वाले बच्चे अगली कक्षा में पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी देव मणि पांडेय का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान निर्मला सिंह बताया कि प्रधानाचार्य मनमाने ढंग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जगह प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण करा रहे हैं। प्रदर्शन में राजनाथ बियार, राजन खरवार, प्रधान रमेश सिंह, मकर ध्वज, महेश गौड़, गुड्डू सिंह आदि शामिल रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर

चर्चा मे

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे