ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

विमुक्त घुमंतु नट एवं मुसहर समुदाय के लोगों को प्रशिक्ष : उड़ान एवं डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर पर विमुक्त घुमंतु नट एवं मुसहर समुदाय के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम

बंगा गुप्ता

Sun, Apr 26, 2026

39 Views
उड़ान एवं डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर पर विमुक्त घुमंतु नट एवं मुसहर समुदाय के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम

विमुक्त घुमंतु नज एवं मुसहर समुदाय के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण

उड़ान एवं डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर पर विमुक्त घुमंतु नट एवं मुसहर समुदाय के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 60 महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार नट द्वारा की गई। उन्होंने पिछले सत्र में बताई गई बातों से कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समुदाय के लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के लिए 1090 महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवा 112 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया और यह भी समझाया कि इनका उपयोग करके अपनी समस्याओं एवं मांगों को कैसे पूरा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील पर आवेदन देने के बाद यदि लेखपाल या प्रधान द्वारा किसी प्रकार की धमकी दी जाती है, तो उसकी शिकायत भी 1076 पर दर्ज कराई जा सकती है।

इसके बाद डॉ. अनुप श्रमिक ने अपना परिचय देते हुए समुदाय के लोगों से संवाद किया। उन्होंने सूक्ष्म वित्त कंपनियों द्वारा दिए गए ऋण एवं उसकी वसूली से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान समुदाय की कुछ महिलाओं ने बताया कि वसूली के दौरान अत्यधिक दबाव बनाया जाता है, यहां तक कि दुखद परिस्थितियों में भी उनसे पैसा मांगा जाता है। इस पर डॉ. अनुप श्रमिक ने इसे मानसिक प्रताड़ना बताया और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

आगे उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उपयोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा समुदाय को इसके बारे में अधिक से अधिक जानने और समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को जागरूक करना एवं उनके नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में उड़ान एवं नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार नट तथा कार्यकर्ता सौरभ, राहुल, करन नट, करन मुसहर, कपिल मुसहर, नंदिनी, नेहा, ज्योति, मीना, माना देवी उपस्थित रहे।

साथ ही मुसहर समुदाय की महिलाएं किरण देवी, रिंका देवी, शंकुतला देवी, खुशबू, सोनी, चंपा, पूनम, पत्ती देवी, रीता, चिंता, सरोजा, उर्मिला, सोमारी, विनोद आदि उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए एवं संगठित होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने के आह्वान के साथ किया गया।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव निवासिनी परीक्षा देने निकली बीएससी की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

चर्चा मे

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु एमएलसी ने घर घर वितरण किया आमंत्रण पत्र

चर्चा मे

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

चर्चा मे

वाराणसी को मिलेगी ₹6,300 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, 160 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

चर्चा मे

पिंडरा की समरसता रैली में जुटे हजारों लोग। 700 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता

चर्चा मे

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: पासिंग आउट परेड से पहले ‘बड़ा खाना’, महिला आरक्षियों संग सहभोज कर बढ़ाया उत्साह

चर्चा मे