युवक की पिटाई से हुई मौत ग्रामीणों ने शव रखकर बाबतपुर जमालापुर मार्ग पर लगाया जाम
पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में बीती रात मनीष सिंह की निर्मम हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को गांव लाया जा रहा था, लेकिन घर से 100 मीटर पहले बाबतपुर जमालापुर मार्ग पर लगभग 2:45 बजे दोपहर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और वे जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हालात को शांत किया जा सके। डीसीपी गोमती जोन नीतू काद्दयान और एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।
दोनों अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर रहे हैं और उन्हें शांत कर जाम खुलवाने के प्रयास में लगी हुई हैं, ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके।
मौके पर कई थानों की पुलिस जिसमें फूलपुर ,बड़ागांव, सिंधोरा, कपसेठी , लालपुर पांडेयपुर, आदमपुर, भेलूपुर, लोहता, लंका थाना इंचार्ज हुआ एसीपी पिंडरा अंजनी राम,व एसीपी राजा तालाब अजय श्रीवास्तव के अलावा आधा दर्जन पीएसी की कंपनी भी तैनात थी सभी अधिकारी मिलकर हालात को नियंत्रित करने में जुटे हुए है।
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनकी मांग है कि मृतक के परिजन को दो करोड़ का मुवायजा, सरकारी नौकरी, वही मौके पर अधिकारियों ने 11 दिन का समय लिया है। 11 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । इसी आश्वासन के बाद लगभग 4:30 बजे जाम समाप्त हुआ।