चौबेपुर।
क्षेत्र के कोदोपुर गांव निवासी एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवमंगल राजभर का पुत्र गुड्डू अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से नई बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्वर्वेद महामंदिर के पीछे ब्रह्म बाबा के पास मुंडली मार्ग पर एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही