डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे
पिंडरा।डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर एक रैली का आयोजन किया गया है रैली सुबह 8 बजे मंगारी गांव से शुरू होकर मंगारी बाजार, गंगापुर ,जगदीशपुर, काशीपुर , पिंडरा, लल्लापुर नेवादा,होते हुए
गंगापुर स्थित बौद्ध विहार होते हुए पुनः मंगारी आकर समाप्त हुई । इस मौके पर सुरेंद्र राम उर्फ मुन्ना ने बताया कि
डा भीमराव आंबेडकर का जन्म (14 अप्रैल 1891 डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय,हुए वे अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज–सुधारक थे।उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भी रहे हैं।भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। इस मौके पर सुरेंद्र राम मुन्ना, राम अवतार राम, लालचंद राम ग्राम प्रधान गंगापुर, कमल पटेल, श्याम मोहन गुप्ता,कुअंरजीत, नीतादेवी, पिंटू राम , शिवराज राम, देवराज, हृदय राज कपूर, नीरज पटेल सहित भारी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल रहे।