ट्रक बैक करते समय ट्रक ने ली खलासी की जान, सोनभद्र से गिट्टी लादकर आ रहा था ट्रक,खलासी की मौके पर मौत
चौबेपुर।
क्षेत्र के सन्दहा चिरईगांव ओवरब्रिज के नीचे शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में गिट्टी लदी ट्रक के बैक करने के दौरान खलासी की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार ट्रक सोनभद्र से गिट्टी लादकर सन्दहाँ की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक को पीछे करते समय खलासी उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परमेश्वर (30)निवासी ग्राम पैडे, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी गई, जिसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को खबर दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घर से घटनास्थल के लिए निकल गए।सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर और चौकी प्रभारी चिरईगांव ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।