ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुची टीम। : विधायक व एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला गेंहू क्रय केंद्र

बंगा गुप्ता

Wed, Apr 22, 2026

55 Views
विधायक व एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला गेंहू क्रय केंद्र

विधायक व एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला गेंहू क्रय केंद्र

डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुची टीम।

पिंडरा।

पिंडरा विधायक डॉ0 अवधेश सिंह व एसडीएम पिंडरा ने बुधवार को पिंडरा विकास खण्ड के मरुई गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र की अव्यवस्था और लापरवाही देकर डीएम से मौके से बात कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बुधवार को दोपहर में जब विधायक डॉ0 अवधेश सिंह जब मरुई केंद्र पहुंचे, तो वहां गोदाम बंद पाया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहाकि मरुई केंद्र न तो समय से खुलता है और न ही वहां समय पर गेहूं की खरीद हो पा रही है। किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी रोष है।जिसपर उन्होंने तत्काल दूरभाष पर जिलाधिकारी से संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी मंशा के अनुरूप गेहूं की खरीद पारदर्शी तरीके से की जाए। जिससे किसानों को पीड़ा न उठाना पड़े।

दूसरी तरफ शिकायत के बाद डीएम ने डिप्टी आरएमओ अरुण त्रिपाठी के नेतृत्व में मौके पर टीम भेजकर जांच कराई।

वही आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी (पिण्डरा) प्रतिभा मिश्रा, राजेश शुक्ला, पवन कुमार सिंह, विपुल मिश्र, राम प्रवेश मिश्रा, सर्मेश सिंह, शोभनाथ सिंह, फौजदार शर्मा, गोपाल सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी