पिंडरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट से जनता बेहद परेशान है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए आज पिंडरा ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता (रामू) ने स्वयं आगे बढ़कर पिंडरा विधायक से मुलाकात की और जल निगम के उच्च अधिकारियों से बात कर तत्काल समाधान की मांग उठाई।
तथा विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्या के प्रति गंभीरता दिखाने और शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिलवाए।
कृष्ण कुमार गुप्ता (रामू) ने बताया कि क्षेत्र की समस्या को दूर करना मेरी प्रथम प्राथमिकता है इसके लिए हम जनता के प्रति मजबूती से खड़े रहते हैं और जनता की आवाज को जिम्मेदार लोगों तक पहुँचाने का काम करते हैं।
हम सबको विश्वास है कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल की जाएगी।