ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

थाना परिसर में चौकीदार की पिटाई, दीवान पर गंभीर आरोप : थाना परिसर में चौकीदार की पिटाई, दीवान पर आरोप

Vivek Kumar

Thu, Apr 23, 2026

17 Views
थाना परिसर में चौकीदार की पिटाई, दीवान पर आरोप

बैरिया थाना पर तैनात दीवान ने थाना परिसर में ही चौकीदार की जमकर धुनाई की,चौकीदार ने भागकर बचाई जान

आनंद मोहन मिश्रा

ब्यूरो चीफ बलिया

बैरिया। क्षेत्र के जगदेवा निवासी व बैरिया थाना में कार्यरत चौकीदार दिनेश पासवान उर्फ भूतनाथ ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया को पत्रक देकर अपने साथ बैरिया थाना में मंगलवार को थाना के ही दीवान द्वारा मार पीट व गली गलौज दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी दिनेश पासवान ने बताया कि चौकीदार होने की वजह से मैं प्रतिदिन थाना बैरिया आता जाता हूँ। मंगलवार की शाम लगभग चार बजे थाना परिसर में ही बैठा था। इसी बीच बैरिया थाना का दीवान मूलचंद द्वारा अकारण ही मुझसे गाली गलौज करने लगा। जब उनसे इस तरह गाली देने का कारण पूछा तो मुझे माँ बहन की भद्दी भद्दी गाली देने के साथ ही मारने पीटने लगे। अचानक अपने ऊपर दीवान मूलचन्द द्वारा किये गये हमले से मैं का काफी चोटिल व मर्माहत हूँ। मैंने थाना परिसर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाया। चौकीदार दिनेश ने क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी को पत्र देकर थाना के हेड दीवान के खिलाफ कानूनी कारवाई किये जाने की मांग की है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट शत प्रतिशत

चर्चा मे

लखनऊ में सजेगा ‘रश्मिरथी पर्व’: CM योगी करेंगे शुभारंभ, दिनकर को समर्पित 3 दिवसीय महोत्सव

चर्चा मे

पिंडरा क्षेत्र से दो होनहार छात्र छात्राओं ने जिले की मेरिट ने स्थान प्राप्त कर मान बढ़ाया।

चर्चा मे

ग्रामीण क्षेत्र के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परिणाम इस बार बेहतर रहा।

चर्चा मे

चौबेपुर।क्षेत्र के नरपतपुर के चुहरपुर में श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना बिधि-विधान के साथ संपन्न

चर्चा मे

फूलपुर पुलिस की सतर्कता से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को बरामद कर परिजनों को सौंपा

चर्चा मे