ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

मनीष हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए एस ओ जी सक्रिय : घमहापुर भरथरा मामले में दबिश देने पहुची एसओजी टीम के साथ ग्रामीणों ने की बदसलूकी

बंगा गुप्ता

Mon, Apr 27, 2026

329 Views
घमहापुर भरथरा मामले में दबिश देने पहुची एसओजी टीम के साथ ग्रामीणों ने की बदसलूकी

भरथरा मामले में दबिश देने पहुची एसओजी टीम के साथ ग्रामीणों ने की बदसलूकी

पिंडरा।

फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा में पीट कर की गई हत्या के बाबत मुखबिर की सूचना पर खालिसपुर गांव में सादे ड्रेस में गई एसओजी टीम को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। वही एसओजी के गिरफ्त में आये आरोपित के भाग जाने की सूचना है। घटना रात्रि 8 बजे की बताई जाती है।बताते हैं कि भरथरा (घमहापुर) निवासी मनीष सिंह की कार के एक धक्के लग जाने पर ग्रामीणों द्वारा पीट कर उसकी नृशंस हत्या करने में आरोपित एक युवक के सर्विलांस व मुखबिर के जरिये खालिसपुर राजभर बस्ती में होने सूचना मिली। जिसपर एसओजी टीम बिना स्थानीय पुलिस को लिए रात्रि 8 बजे गांव में पहुच गई। एसओजी टीम जब आरोपित युवक को पकड़ कर ले जाने लगे तो ग्रामीण घमहापुर के पीड़ित पक्ष के लोगो के होने व जबरन उठाने की गलतफहमी में एसओजी से उलझ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। सूत्रों के मुताबिक एक एसओजी का जवान भाग निकला दो पकड़ में आ गए। ग्रामीणों ने उनका पिस्टल छीनकर पीटने के बाद बंधक बना लिए। जब फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को सूचना मिली तो वह मौके पर फोर्स के साथ पहुचे और ग्रामीणों के चुंगल से एसओजी को छुड़ाया। वही आरोपित युवक भाग निकला।

इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि ग्रामीणों ने गलतफहमी में एसओजी टीम के साथ बदसलूकी की है। बदसलूकी करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी