वाराणसी में के प्रस्तावित दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे आमजन को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
पुलिस के अनुसार वीवीआईपी का रूट पुलिस लाइन्स हेलीपैड से सर्किट हाउस, काल भैरव मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर होते हुए BLW गेस्ट हाउस तक निर्धारित है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।
मुख्य ट्रैफिक डायवर्जन (शाम 4:00 बजे से लागू)
अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर/मैदागिन जाने वाले वाहन लकड़मंडी की ओर डायवर्ट
विशेश्वरगंज से मैदागिन/कालभैरव मार्ग बंद, गोलगड्डा की ओर डायवर्जन
चांदपुर चौराहा से रोडवेज व टूरिस्ट बसें मोहनसराय की ओर मोड़ी जाएंगी
अखरी अंडरपास से बसों को भिखारीपुर की ओर जाने से रोका जाएगा, डाफी/मोहनसराय रूट दिया जाएगा
मंडुवाडीह, लहरतारा, महमूरगंज, बउलिया और भिखारीपुर क्षेत्रों में भी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू
BLW क्षेत्र में विशेष प्रतिबंध
सिनेमा तिराहा, कुंदन तिराहा, सेंट्रल मार्केट और गेस्ट हाउस रोड पूरी तरह नियंत्रित
रेलवे क्रॉसिंग (D-05) और सूर्य सरोवर क्षेत्र में डायवर्जन लागू
इंटर कॉलेज चौराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी वाहन की एंट्री प्रतिबंधित
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से वीवीआईपी रूट पर न निकलें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अत्यावश्यक स्थिति में ही वाहन लेकर निकलें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें।
हेल्पलाइन नंबर
ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020
कंट्रोल रूम: 7839856994
प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इससे कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।