वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर पुलिया के पास सोमवार को शिल्पा (32) पत्नी प्रिंस सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि प्रिंस सिंह अपनी पत्नी शिल्पा और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। दोनों मूल रूप से चन्दवक के निवासी हैं। प्रिंस और शिल्पा का विवाह मई 2019 में हुआ था।
सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा एवं नगर निगम चौकी प्रभारी पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।