ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

कैंट स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस से 16 लाख : वाराणसी: कैंट स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस से 16 लाख कैश बरामद, बोरे में नोट भरकर ले जा रहा था व्यापारी

दिलीप मिश्रा

Wed, Apr 22, 2026

14 Views
वाराणसी: कैंट स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस से 16 लाख कैश बरामद, बोरे में नोट भरकर ले जा रहा था व्यापारी

वाराणसी। कैंट (वाराणसी जंक्शन) रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई। सुरक्षा बलों ने बेगमपुरा एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक संदिग्ध व्यापारी के पास से करीब 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम एक बोरे में भरकर ले जाई जा रही थी, जिसमें 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के नोटों की गड्डियां शामिल थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर के नेतृत्व में टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान जनरल कोच में बैठा एक यात्री पुलिस टीम को देखकर अचानक भागने लगा, जिससे उस पर संदेह हुआ।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक ट्रॉली बैग, एक पिठ्ठू बैग और एक संदिग्ध बोरा बरामद हुआ। जब बोरे को खोला गया, तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी भरी मिली। नोटों की गिनती करने पर कुल रकम लगभग 16 लाख रुपये पाई गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नकदी के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य के बारे में जांच की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ इस मामले में आयकर विभाग को भी सूचना देने की तैयारी में हैं।

इस कार्रवाई के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं यात्रियों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी