अरुण ने इंटर में 5 वॉ व अमृता ने जिले में हाईस्कूल में हासिल की 8 वी रैंक।
पिंडरा।
पिंडरा क्षेत्र से दो होनहार छात्र छात्राओं ने जिले की मेरिट ने स्थान प्राप्त कर मान बढ़ाया।
नयेपुर स्थित भागीरथी महाराज इंटर कालेज का छात्र अरुण वर्मा ने इंटरमीडिएट में 91 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर जिले में 5 वा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्र के असवारी निवासी राजीव कुमार वर्मा का पुत्र अरुण आगे चलकर शिक्षक बनना चाहता है।एक बहन व भाई में छोटा है। माता आशा देवी गांव में आशा के पद पर कार्यरत है। पिता जलनिगम में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। सफलता का श्रेय माता पिता को दिया।
इसी कॉलेज का छात्र आदर्श कुमार ने हाईस्कूल में 91 फीसदी अंक प्राप्त किया।
गंगापुर मंगारी स्थित ग्राम्यांचल महिला विद्यापीठ इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा अमृता शर्मा ने जिले में 8वी रैंक प्राप्त किया। 94.67 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली अमृता आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहती है। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ी अमृता के पिता रामचन्द्र शर्मा किराने की दुकान चलाते हैं। वही माता अनुपा ग्रहणी है। बहुतरा निवासी अमृता साइकिल से 8 किमी दूर स्थित आती थी। वह सफलता का श्रेय माता पिता के साथ शिक्षको को दी।...