थाना सिंधोरा पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
सिंधोरा माननीय न्यायालय एसीजेएम, वाराणसी द्वारा मु0नं0 old/2401954/2018, धारा 294/506/509 भादवि (थाना चोलापुर) से संबंधित वारंटी इन्द्रजीत पुत्र कन्हैया, निवासी तिलमापुर, थाना सिंधोरा, वाराणसी, उम्र लगभग 33 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
वही दूसरी तरफ माननीय न्यायालय एसीजेएम-4, वाराणसी द्वारा मु0नं0 715/2019, धारा 138 एनआई एक्ट (थाना मण्डुआडीह) से संबंधित वारंटी जय प्रकाश सिंह पुत्र मंगला प्रसाद, निवासी ग्राम नरायनपुर, थाना सिंधोरा, वाराणसी, उम्र लगभग 59 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
तथा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया।