ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

जनता दर्शन में दिया प्रार्थना पत्र : आज बेलवा नट संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने एसडीएम पिंडरा को सौंपा ज्ञापन,

बंगा गुप्ता

Tue, Apr 21, 2026

59 Views
आज बेलवा नट संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने एसडीएम पिंडरा को सौंपा ज्ञापन,

आज बेलवा नट संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने एसडीएम पिंडरा को सौंपा ज्ञापन,जनता दर्शन में दिया प्रार्थना पत्र

वाराणसी।पिंडराआज तहसील पिंडरा अंतर्गत बेलवा मुसहर बस्ती एवं मुस्लिम बस्ती के निवासी अपनी मूलभूत माँगों — घरौनी भूमि आवंटन, आवासीय पट्टा, नाला निर्माण एवं शौचालय निर्माण को लेकर एसडीएम पिंड्रा को ज्ञापन देने हेतु तहसील परिसर पहुँचे।एसडीएम के अनुपस्थित होने के कारण समुदाय के लोगों ने जनता दर्शन कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। वहाँ उपस्थित अधिकारी ने तहसील दिवस पर आवेदन देने की सलाह दी, परंतु लोगों के अनुरोध पर आवेदन स्वीकार कर लिया गया।नट समुदाय संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम नट ने कहा कि विमुक्त घुमंतु मुसहर समाज के लोग भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय कर प्रशासन तक अपनी बात पहुँचाने आते हैं, किंतु उनकी समस्याओं पर अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। घरौनी, आवासीय पट्टे और भूमिहीन परिवारों को भूमि आवंटन के लिए प्रशासन से लगातार पत्राचार जारी है।उन्होंने बताया कि बार-बार आवेदन करने के बावजूद उचित प्रतिक्रिया न मिलने पर संगठन ने निर्णय लिया है कि लगभग 200 परिवारों की ओर से आवेदन पत्र माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी वाराणसी को भेजा जाएगा।संगठन का संकल्प है कि जब तक भूमिहीन परिवारों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम में गहरू मुसहर, गुलाब मुसहर, सुरेंद्र मुसहर, विनोद मुसहर, इकराम, शबनम खातून सहित बस्ती की अनेक महिलाएं एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वही बेलवा नट समुदाय संघर्ष समिति के प्रेम नाथ ने कहा कि जब तक इन लोगों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं नहीं मिल जाती तब तक अभियान जारी रहेगा इस मौके पर कार्यकर्ताओं में सौरभ, कपिल मुसहर एवं नेहा भी उपस्थित रही।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

आजमगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर

चर्चा मे

पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज छात्रों ने अपने खून से पत्रक लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार

चर्चा मे

वाराणसी जिले की राजातालाब में बस और ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर आपसी घटना और चोट

चर्चा मे

Cricketer Rinku Singh: प्रिया सरोज के साथ काशी पहुंचे रिंकू सिंह, विश्वनाथ धाम में करेंगे दर्शन

चर्चा मे

ऊचहुवाँ बाजार में रंगदारी गैंग पर पुलिस का शिकंजा — 4 दबंग गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

चर्चा मे

वाराणसी नगर निगम का लू पर वार: प्यास नहीं अब सताएगी! 39 जगह ठंडे पानी की व्यवस्था

चर्चा मे