ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

गेहूं की खड़ी फसल में आग हजारों का नुकसान : फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला गांव में आज अचानक गेहूं की तैयार खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। जय हिंद पटेल का गेहूं जला

बंगा गुप्ता

Fri, Apr 17, 2026

58 Views
फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला गांव में आज अचानक गेहूं की तैयार खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। जय हिंद पटेल का गेहूं जला

गेहूं की खड़ी फसल में आग, 7 बीघा फसल जलकर राख

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला गांव में आज अचानक गेहूं की तैयार खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। यह आग किसान जय हिंद पटेल के खेत में लगी, जिसमें लगभग 9 बीघा फसल में से करीब 7 बीघा गेहूं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कठीरांव के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से अग्निशमन विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

आग बुझाने में उपनिरीक्षक रितेश कुमार, कांस्टेबल रामनाथ, रूपचन्द, अक्षय तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने विशेष भूमिका निभाई। सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने में सराहनीय कार्य किया।

घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।पीड़ित जिसका गेहूं का डंठल जला है

1. दीपक यादव पुत्र संतोष याद

2. ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व यदुनाथ यादव

3. वीरेंद्र यादव पुत्र स्व यदुनाथ यादव

4. रामसहारे यादव पुत्र फूनन यादव

5. वंशराज पटेल

6. ज्ञानेंद्र पटेल पुत्र लालजी पटेल

7. महेंद्र पटेल पुत्र लालजी पटेल

निवासीगण ग्राम बरही कला थाना फूलपुर वाराणसी

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे