ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

उत्तर प्रदेश- उत्तम प्रदेश बन रहा है-- ओमप्रकाश राजभर : पिंडरा की समरसता रैली में जुटे हजारों लोग। 700 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता

बंगा गुप्ता

Sun, Apr 26, 2026

96 Views
पिंडरा की समरसता रैली में जुटे हजारों लोग।  700 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता

उत्तर प्रदेश- उत्तम प्रदेश बन रहा है-- ओमप्रकाश राजभर

पिंडरा की समरसता रैली में जुटे हजारों लोग।700 से अधिक लोगों ने ली सदस्यतापिंडरा प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है। गुंडागर्दी और दंगे नही बल्कि समानता और न्याय का शासन चल रहा है। गुंडों की जगह अब जेल है। यूपी का बंटवारा होगा और डॉ आंबेडकर व महाराज सुहेलदेव के आदर्शों पर नए राज्य का निर्माण होगा।उक्त बातें रविवार को पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर अयोजित सामाजिक समरसता रैली को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं लागू कर प्रदेश में डॉ भीमराव आंबेडकर व महाराजा सुहेलदेव के सपने को साकार कर समाज के अंतिम समाज तक विकास की किरण को पहुचाने का काम किया है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यो का गुणगान करते हुए कहाकि जिस समानता व समता मूलक समाज के स्थापना की संकल्पना डॉ भीमराव अंबेडकर ने की थी उसी को एनडीए की सरकार आगे ले जा रही। उन्होंने कहाकि जाति पाति को छोड़ विकास और समाज को जोड़ने वालों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी तो पीडीए की याद नही केवल जाति विशेष की राजनीति की। सपा को समाज को तोड़ने और दंगा करवाने वाली पार्टी रही है। आज समाज को एकजुट होने का नारा दे रहे है। सपा के सरकार में 1023 दंगे और 1200 की जनहानि हुई। उन्होंने कहाकि आज ओमप्रकाश अकेले नही है उनके साथ करोड़ो लोग है और हर लोग ओमप्रकाश है। उनको समाज के लोग समय आने पर जरूर जबाब देंगे। उन्होंने कहाकि जिस विस् क्षेत्र हु वहाँ के हर बस्ती व पुरवे को सड़क से जोड़ने का काम किया है। अब तक 21 करोड़ रूपये लोगों को इलाज के लिए दिला चुका है। अब गाजी मिया के मेले नही लगेंगे बल्कि महाराजा सुहेलदेव का मेला लगेगा। बिना सुभासपा के अब प्रदेश की राजनीति नही चलेगी। प्रदेश के हर डिबेट में सुभासपा को आमंत्रित करना यह दिखाता है कि आप लोगों को पसीना मेहनत रंग लाई। अब घर के महिलाओं को भी राजनीति में लाना होगा। जिससे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही पास होने वाले महिला आरक्षण का बिल होगा तो समाज की महिला संसद में पहुच सकेगी। उन्होंने राजभर समाज को आश्वस्त किया कि ओमप्रकाश राजभर आज आप की बदौलत बलिया से लेकर झांसी और सोनभद्र से लेकर सहारनपुर तक चर्चा होती । उन्होंने कहाकि अगले बजट में शौचालय की धनराशि भी पीएम ने बढ़ाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्मार्ट मीटर पर रोक लगने की बात बताते हुए कहा कि कोई अधिकारी जब लगाने आये तो ओमप्रकाश का नाम बता देना, सरकार इन अधिकारियों को छुट्टी कर देगी।इसके पूर्व सपा, बसपा व कांग्रेस छोड़कर आये 750 लोंगो को सुभासपा की सदस्यता दिलाई गई। पिंडरा विस् क्षेत्र से जिसमें प्रमोद उर्फ गुड्डू राजभर, राधिका राजभर, अरविंद सिंह पटेल, धीरज श्रीवास्तव, सजंय, दिनेश समेत 151 लोग, वही अक्षय राजभर के नेतृत्व में सेवापुरी विस् क्षेत्र से 151 लोंगो ने सुभासपा की सदस्यता ली। वही कार्यक्रम में सहयोग देने वाले इंटर कालेज के प्रबन्धक रजनीकांत सिंह को मंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।रैली का संचालन सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश राजभर ने दिया। रैली को जखनिया विधायक बेदी राम, भाजपा नेता रविशंकर सिंह, अजय ऊदल, रमेश राजभर, नित्यानंद पांडेय, विनोद पांडेय , उमेश राजभर , राजेश यादव, पंकज सिंह, गणेश चौहान, बेचू राजभर, गौरीश सिंह ने सम्बोधित किया। इसके पूर्व 21 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद व मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तपती दोपहरी में भी हजारो की संख्या में लोग सुभासपा नेता को सुनने पहुचे थे। जिसमे राकेस मौर्य, शरद सिंह भीम, प्रमोद पांडेय, मनीष पाठक, अक्षय राजभर, दिनेश देव, धर्मेंद्र सिंह देव,जियालाल राजभर, विनोद राजभर, शैलेन्द्र सिंह समेत सुभासपा, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

भव्य पासिंग आउट परेड में चमके हिमांशु तिवारी, टोली नंबर-7 का किया सफल नेतृत्व

चर्चा मे

फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव निवासिनी परीक्षा देने निकली बीएससी की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

चर्चा मे

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु एमएलसी ने घर घर वितरण किया आमंत्रण पत्र

चर्चा मे

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

चर्चा मे

वाराणसी को मिलेगी ₹6,300 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, 160 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

चर्चा मे

उड़ान एवं डीएनटी यूथ रिसोर्स सेंटर पर विमुक्त घुमंतु नट एवं मुसहर समुदाय के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम

चर्चा मे