*जिले के मेरिट में अरुण ने दर्ज कराई उपस्थिति,
क्षेत्र के अन्य स्कूलों का रहा बेहतर परिणाम*
पिंडरा ।
ग्रामीण क्षेत्र के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परिणाम इस बार बेहतर रहा। जहा कुछ स्कूलों के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले की मेरिट में स्थान बनाया वही कई स्कूलों के बच्चो ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया।
नयेपुर स्थित भागीरथी महाराज इंटर कालेज का छात्र अरुण वर्मा ने इंटर की परीक्षा में जिले में 91 फीसदी अंक प्राप्त कर 5 वा स्थान प्राप्त किया। वही खालिसपुर स्थित सन्त नारायण बाबा इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र प्रियांश राजभर ने 93 फीसदी, रितेश सोनकर 92.35 फीसदी, सृष्टि वर्मा ने 91 फीसदी, स्नेहा यादव 90.5 फीसदी,यथार्थ मिश्रा ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किया। खालिसपुर के प्रेम बहादुर सिंह इंटर कालेज के छात्र प्रिंस यादव ने 89 फीसदी अंक इंटर में प्राप्त किया।
जय माँअम्बे इंटर कालेज फूलपुर का छात्र 91. 67 फीसदी अंक हाईस्कूल प्राप्त किया। वही प्रेम बहादुर इंटर कालेज खालिसपुर, श्री प्राण बाबा गोरखनाथ इंटर कालेज हिरामनपुर, नेशनल इंटर कालेज पिंडरा व श्री देवमूर्ति शर्मा इंटर कालेज का परिणाम 95 फीसदी रहा।