ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

त्रिपदा पब्लिक स्कूल मे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान : बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

बंगा गुप्ता

Fri, Apr 17, 2026

26 Views
बड़ागांव  गांगकला  स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में हर्ष के साथ संपन्न हुआ मेधावी छात्र एवम छात्राओं का सम्मान समारोह

बड़ागांव (वाराणसी), गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल एवम प्रबंध निदेशिका श्रीमती प्रमिला देवी ने मेधावी छात्र - छात्राओं एवं अभिभावकों का माल्यार्पण कर एवम मिठाई खिलाकर सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए । सम्मान समारोह के इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावको ने स्वयं अपने बच्चे को मेडल पहनाते हुए गौरवान्वित महसूस करते दिखे।परीक्षा परिणाम में अनुज पटेल (93.6%), उन्नति उपाध्याय (92.8%), रवि सिंह (92%), आर्षा सिंह और जूली सिंह (91.2%), वैभवी मिश्रा (91%) दीपाली सिंह (90.4%), आदर्श पटेल (90%), अनिरुद्ध यादव (90%), शिखर सिंह (89.6%), रीतू वर्मा (89.4%) तथा अरीशा सिंह (89.2%), सूर्या पटेल (89%) अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किए। लगभग 25 प्रतिशत अन्य विद्यार्थियों ने भी (80 - 88%) के बीच में अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। विषयगत परीक्षा में अनुज पटेल ने विज्ञान में 100 अंक, जब की सामाजिक विषय में अनिरुद्ध यादव 99 अंक तथा दीपाली सिंह और आर्शा सिंह 98 अंक प्राप्त किए। दूसरी तरफ कंप्यूटर में सूर्या पटेल 98 अंक तथा आदर्श पटेल ने अंग्रेजी में 96 अंक प्राप्त किए। तथा वैभवी मिश्रा ने हिंदी में 95 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के इस परीक्षा परिणाम पर बधाई देते हुए अनवरत कड़ी मेहनत के साथ 12वीं की परीक्षा में भी अच्छे अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह , शैक्षिक निदेशक राकेश चौबे, उप-प्रधानाचार्य शिव शंकर मौर्य ने भी सभी बच्चों, माता-पिता एवं उपस्थित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं को बधाई देते हुए अनवरत कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के इस अवसर पर बच्चों सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।...

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें