ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था हुई और सुदृढ़, अधिक : वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था हुई और सुदृढ़, अधिकारी खुद उतर रहे सड़कों पर जनता से सीधा संवाद कर सुरक्षा का ले रहे

दिलीप मिश्रा

Wed, Apr 22, 2026

12 Views
वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था हुई और सुदृढ़, अधिकारी खुद उतर रहे सड़कों पर जनता से सीधा संवाद कर सुरक्षा का ले रहे

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अब अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा ले रहे हैं। आईपीएस अधिकारी न केवल सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, बल्कि आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं।

गोमती जोन में डीसीपी नीतू कादयान (लेडी सिंघम) के पदभार संभालने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। उनके नेतृत्व में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में कमी देखी जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

वहीं, गोमती जोन के एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था की मिसाल पेश कर रहे हैं। बुधवार की रात उन्होंने मिर्जामुराद बाजार में पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।

इस दौरान एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होने के साथ ही लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी