वाराणसी (हरहुआ):
ब्लॉक हरहुआ के ग्राम सभा कुरौली में श्रद्धा और भक्ति के साथ माता शीतला की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने “माता शीतला की जय” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्थापना कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने बताया कि माता शीतला की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
रॉयल शाइन टाइम्स