वाराणसी बड़ागांव आज हमीरपुर में मंडलमंत्री जितेंद्र पटेल जी के आवास पर कठिराव मंडल की मंडल कार्य समिति की अति आवश्यक बैठक आहूत हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा वाराणसी और कठिराव मंडल के प्रभारी आदरणीय डॉ जय प्रकाश दुबे जी रहे। डॉ साहब द्वारा समस्त मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजक को संगठन के कार्य जो मंडल और शक्ति केंद्र किए जाने है उन पर बहुत ही प्रभावशाली तरीके से प्रकाश डाला गया साथ ही समस्त उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उनके कार्य के प्रति समर्पित भाव रखने का आवाहन किया। डॉ साहब ने अपने उद्घबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर दिया बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम जी ने किया व समापन महामंत्री प्रवेश दुबे जी द्वारा किया गया।
भाजपा कठिरावं मंडल कार्य समिति की बैठक : अतिथि जिला महामंत्री भाजपा और कठिराव मंडल के प्रभारी डॉ जय प्रकाश दुबे जी रहे।
बंगा गुप्ता
Sat, Apr 18, 2026
24 Views