ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

ट्रक ने मारी टक्कर, बोलेरो में जिंदा जले 11 लोग : हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुआ।

बंगा गुप्ता

Thu, Apr 23, 2026

56 Views
हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुआ।

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा ब्रेक फेल ट्रक ने मारी टक्कर, बोलेरो में जिंदा जले 11 लोग

मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में बोलेरो सवार 11लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

कैसे हुआ

हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि एक बोलेरो ढलान से नीचे उतर रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रही गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए।

बचाव में नहीं बच सकी जानें

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जांच जारी

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक छोटी सी लापरवाही कैसे बड़ी त्रासदी में बदल सकती है, इसका यह दर्दनाक उदाहरण है। *मिर्ज़ापुर के ड्रमंडगंज में भीषण सड़क हादसे में मृतक 11 लोगो की सूची। बुलेरो में सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के नरैना(हड़गढ़) गाँव के रहने है।

1:-प्रियंका सिंह (42 वर्ष)

पत्नी – कमलेश सिंह, निवासी – सतना

2:- कार्तिकेय सिंह (18–19 वर्ष)

पुत्र-कमलेश सिंह, निवासी- सतना

3-पियूष सिंह (14–15 वर्ष)

पुत्र- प्रदीप कुमार, निवासी- जिगना

4:-पंकज सिंह (40 वर्ष) पुत्र – स्व. रामचंद्र सिंह, निवासी जिगना

5:-बीना सिंह (47 वर्ष)

पत्नी-प्रदीप सिंह, निवासी- जिगना

6:- वंदना सिंह (43 वर्ष) पत्नी – अरुण सिंह, निवासी-जिगना

7:-शिवा सिंह (48 वर्ष)

पुत्र-अरुण सिंह, निवासी- जिगना

8:- सोनम सिंह (19 वर्ष)

पुत्री-प्रदीप कुमार, निवासी- जिगना

9-विष्णु सिंह (45 वर्ष)

पुत्र- ठिनकू सिंह, निवासी-रामपुर (हरिहर/टमना स्पष्ट नहीं)

10- विकास शर्मा (32 वर्ष)

पुत्र-ओमकार शर्मा, निवासी- नेया खेड़ा (सागर, मध्य प्रदेश)

11- जय प्रकाश (28 वर्ष)

पुत्र-मुन्नर, निवासी- भटियागांव

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी