ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

इंटर की छात्रा करिश्मा राय जिले में 6वां स्थान : श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट शत प्रतिशत

बंगा गुप्ता

Thu, Apr 23, 2026

13 Views
श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट शत प्रतिशत

यूपी बोर्ड हाई स्कूल तथा इंटर के परिणाम में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट शत प्रतिशत

इंटर की छात्रा करिश्मा राय जिले में 6वां स्थान व हाई स्कूल की अनुप्रिया पटेल ने जिले में पाया 11वां स्थान

अनुप्रिया पटेल तथा रितिक मौर्य ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अनुप्रिया पटेल कॉलेज में प्रथम तथा दूसरे स्थान पर रही रीतिका मौर्य

रोहनिया।यूपी बोर्ड हाई स्कूल तथा इंटर के परिणाम में रोहनिया गोविंदपुर स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। केसरीपुर भूलनपुर निवासी रामाश्रय की पुत्री इंटर की छात्रा करिश्मा राय ने 500 अंक में 453 अंक 90.6% प्राप्त कर जिले में 6 वां स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र तथा कॉलेज का नाम रोशन किया। इसके साथ-साथ हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में नरउर गांव के ग्राम प्रधान गामा प्रसाद सिंह की पुत्री अनुप्रिया पटेल ने 600 अंकों में 565 अंक पाकर जिला में 11वां स्थान प्राप्त किया अनुप्रिया पटेल गणित में 100 अंक में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसका रिजल्ट 94.2% रहा। इसके अलावा जगतपुर के अजय कुमार वर्मा की पुत्री रितिक मौर्य ने 600 अंकों में 563 अंक प्राप्त किया। गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिसका रिजल्ट 93.83 प्रतिशत रहा। इस तरह हाई स्कूल तथा इंटर के परीक्षा के परिणाम में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत होने पर सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल उक्त सभी मेधावी छात्रों को माला पहनकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। उक्त सभी छात्रों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अध्यापक को तथा माता-पिता को देते हुए उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी