ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

विश्व मलेरिया दिवस पर छात्रों को किया गया जागरूक : प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम पर छात्र छात्राओं और शिक्षकों को मलेरिया और डेंगू के बारे में जागरूक किया गया।

बंगा गुप्ता

Sat, Apr 25, 2026

16 Views
प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम पर छात्र छात्राओं और शिक्षकों को मलेरिया और  डेंगू के बारे में जागरूक किया गया।

विश्व मलेरिया दिवस छात्रों को किया गया जागरूक

पिंडराविश्व मलेरिया दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम पर छात्र छात्राओं और शिक्षकों को मलेरिया और डेंगू के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान मच्छरदानी का प्रयोग करने के बाबत विस्तृत जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव द्विवेदी ने दी। इस दौरान आसपास साफ सफाई रखने, बीमार होने पर चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी। इस दौरान बच्चो को जागरूकता के बाबत पम्पलेट बांटे गए।कार्यक्रम में एआरओ अनिल पांडेय , मलेरिया निरीक्षक ओमप्रकाश और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय कुमार मिश्रा , राजेंद्र प्रसाद , अभिषेक कुमार राय और बीएमडब्ल्यू अमित कुमार उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी