ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

रेलवे के किनारे हो रहे विकास कार्यों को देखा : स्टाम्प मंत्री ने तूफानी दौरा कर गतिमान विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

बंगा गुप्ता

Sat, Apr 18, 2026

9 Views
स्टाम्प मंत्री ने तूफानी दौरा कर गतिमान विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

निर्माणाधीन विकास कार्यों को प्रत्येक दशा में मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाए-रविन्द्र

स्टाम्प मंत्री ने तूफानी दौरा कर गतिमान विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

मंत्री ने रेलवे किनारे हो रहे कार्य के जद में आ रहे क्षेत्रवासियों की शिकायत पर उसकी नापी कराये जाने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, एडीआरएम एनईआर सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी थे मौजूद

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को वाराणसी जिले में तूफानी दौरा कर ढेलवारिया, आबकारी विभाग कार्यालय से होते हुए नक्क्खीघाट से सरैया तक रेलवे एनईआर व एनआर द्वारा कराए जा रहे रेलवे ट्रैक का विस्तारीकरण कार्य, अंडरपास 2 सर्विस लेन, रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ आवागम मार्ग हेतु सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीआरएम एनईआर अशोक कुमार, डायरेक्टर एनआर अर्पित गुप्ता व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके जाकर पर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उन्हें प्रत्येक दशा में मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाए। ताकि जनमानस को उसका लाभ त्वरित तरीके से मिलने लगे। उन्होंने रेलवे किनारे हो रहे कार्य के जद में आ रहे क्षेत्रवासियों की शिकायत पर उसकी नापी करा लिए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि नापी के दौरान यदि रेलवे की जमीन मौके पर हो, तो संबंधित लोगो को एक सप्ताह का मौका दे, ताकि वह स्वयं अपना अवैध निर्माण मकान तोड़ सके और यदि संबंधित लोगो की जमीन हो, तो रेलवे उसका मुआवजा उन्हें दें।

निरीक्षण के दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने आबकारी विभाग के आगे बंद रेलवे अंडर पास को चालू कराने तथा उसके आगे सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराने का निर्देश दिया। ढेलवरिया अंडर पास रेलवे के किनारे बन रहे सर्विस रोड का निरीक्षण तथा रोड पर आ रहे मकानों का मुआवजा देने का निर्देश दिए। सिटी स्टेशन के आगे नक्खीघाट रेलवे अंडर पास 2 सर्विस लेन तथा सरैया रेलवे लाइन के दोनों तरफ सर्विस रोड का भी उन्होंने निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क के दुरुस्तीकरण हेतु निर्देशित किया।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...