ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

अपराधियों पर सख्ती के निर्देश : मछलीशहर थाने पर SSP का औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

Vivek Kumar

Sat, Apr 18, 2026

60 Views
मछलीशहर थाने पर SSP का औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को मछलीशहर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस अचानक कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, शस्त्रागार, हवालात और मालखाना सहित पूरे परिसर का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए SSP ने दुस्साहसी व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कदम उठाने और कुख्यात अपराधियों को माफिया घोषित कर उनके गैंग को डीसीआरबी में पंजीकृत करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ विनम्र व्यवहार रखने, शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि जौनपुर पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...