ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

गाजीपुर की घटना को लेकर लोसपा ने निकाली कैंडिल मार्च : गाजीपुर के कटिहार गांव में हुए नाबालिग की रेप कर हत्या के विरोध सोशलिस्ट पार्टी ने निकाली कैन्डिल मार्च

बंगा गुप्ता

Fri, Apr 24, 2026

27 Views
गाजीपुर के कटिहार गांव  में हुए नाबालिग की रेप कर हत्या के विरोध  सोशलिस्ट पार्टी ने निकाली कैन्डिल मार्च

गाजीपुर की घटना को लेकर लोसपा ने निकाली कैंडिल मार्च

पिंडरा ।गाजीपुर के कटिहार गांव में हुए नाबालिग की रेप कर हत्या के विरोध व आत्मा की शांति के लिए लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को फूलपुर में कैंडिल मार्च निकाला गया। सायंकाल में कैंडल मार्च फूलपुर के रामलीला मैदान से निकली जो बाजार के अंतिम छोर तक गई।अंत मे लोकेजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहाकि कटिहर के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह एवं करंडा थानाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की कुछ राजनेताओं के शह पर इस घटना को दबाया जा रहा है । जो बिटिया के साथ अन्याय होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कैंडिल मार्च के दौरान लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ सपालु जायसवाल, रमेश गुप्ता अब्बास खान, शिवसागर सिंह नरेश , कैलाश, रवि पटेल, उमेश विश्वकर्मा, सुल्तान अहमद, किशन सोनी, रमेश पटेल, राजा अग्रहरि, डॉ0 अभिषेक विश्वकर्मा, इलियास खान, देव विश्वकर्मा , राजू गुप्ता रमेश विश्वकर्मा व विक्की गोंड समेत दर्जनों व्यापारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी