ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार : कपसेठी के सचिदानंद सेठ ने लगाया 132 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Vivek Kumar

Thu, Apr 23, 2026

65 Views
कपसेठी के सचिदानंद सेठ ने लगाया 132 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

वाराणसी। कपसेठी क्षेत्र के निवासी सचिदानंद सेठ ने एक गंभीर मामला उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी लगभग 132 करोड़ रुपये मूल्य की विवादित जमीन को अवैध तरीके से बैनामा कराकर कब्जाने की कोशिश की जा रही है।

सचिदानंद सेठ, जो विश्व हिंदू महासंघ से जुड़े हुए हैं, ने बताया कि इसका उल्लेख उनके मनोनयन पत्र में भी दर्ज है। उनका आरोप है कि एक चर्चित व्यक्ति, जो माफिया से माननीय बने हैं, उनके बाहुबली भतीजे—जो वर्तमान में चंदौली से सत्ता पक्ष के विधायक हैं—ने इस जमीन पर अवैध तरीके से बैनामा करा लिया।

उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि पर पहले से न्यायालय का स्थगनादेश लागू है। इसके बावजूद न केवल बैनामा कराया गया, बल्कि दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कर कब्जा लेने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

सचिदानंद सेठ ने बताया कि उन्होंने कई स्तरों पर न्याय पाने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें मजबूर होकर मुख्यमंत्री से मिलकर लिखित शिकायत देनी पड़ी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

बताया गया कि सचिदानंद सेठ, अजय सेठ एवं विश्वनाथ सेठ के पुत्र हैं। अजय सेठ इस पूरे मामले की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं तथा आगे भी आवश्यक प्रमाण देने की बात कही है।

सचिदानंद सेठ का कहना है कि जब एक संगठन से जुड़े व्यक्ति को ही न्याय नहीं मिल पा रहा है, तो आम जनता की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी