ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

CM GRID परियोजना पर सख्त निर्देश : वाराणसी में सड़कों का कायाकल्प तेज: नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, CM GRID परियोजना पर सख्त निर्देश

Vivek Kumar

Sun, Apr 19, 2026

57 Views
वाराणसी में सड़कों का कायाकल्प तेज: नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, CM GRID परियोजना पर सख्त निर्देश

वाराणसी। शहर में सड़कों के कायाकल्प को लेकर नगर निगम ने रफ्तार तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (CM GRID) के तहत सिगरा से औरंगाबाद तक बन रही सड़क परियोजना का रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

करीब 1245.963 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना के अंतर्गत सिगरा चौराहा से औरंगाबाद तक लगभग 1100 मीटर सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर मौजूद इंजीनियरों के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए कार्य में आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर करने का भरोसा भी दिलाया।

नगर आयुक्त ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

वाराणसी: प्राणघातक हमले के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

चर्चा मे

हरहुआ में परशुराम जयंती पर गूंजा जयघोष, सुशील मिश्रा ‘बेटू’ ने किया माल्यार्पण

चर्चा मे

स्मार्ट मीटर बदलने पर लगी रोक, तकनीकी रिपोर्ट तक स्थगित—ऊर्जा विभाग का बड़ा फैसला

चर्चा मे

BHU वाणिज्य संकाय में बौद्धिक संगम: ‘निवेश’ न्यूज़लेटर का विमोचन, वाद-विवाद में छात्रों का दमदार प्रदर्शन

चर्चा मे

काशी पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों में उत्साह

चर्चा मे

नेहिया गांव में झंडा विवाद के बाद सख्त सुरक्षा, सात थानों की फोर्स तैनात—स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

चर्चा मे