ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

महिलाओं की जन आक्रोश रैली संपन : राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन कर जताया विरोध

बंगा गुप्ता

Wed, Apr 22, 2026

11 Views
राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन कर जताया विरोध

महिलाओं की जन आक्रोश रैली संपन्न, राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन कर जताया विरोध

आज 22 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से आर्य महिला कॉलेज तक महिलाओं द्वारा एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं ने “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद” एवं “अखिलेश यादव मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

रैली आजाद पार्क, लहुराबीर से प्रारंभ होकर आर्य महिला कॉलेज तक पहुंची और पुनः आजाद पार्क आकर समाप्त हुई। समापन स्थल पर महिलाओं ने राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान पूजा दीक्षित ने कहा कि नारी सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और महिलाओं का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिससे पूरे क्षेत्र में जनआक्रोश का स्पष्ट संदेश गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेहा कक्कड़,विभव सिंह, सुरेखा सिंह, ममता सिंह, सुनीता सिंह, संगीता मिश्रा, शिवानी सिंह, ज्योति गुप्ता, नेहा कक्कड़, साधना सिंह, रचना अग्रवाल, अनीशा शाही, सरिका गुप्ता, उषा अग्रहरि, किरण पांडेय, करुणा चतुर्वेदी, अदिति सिंह, कीर्ति शर्मा, अंजू शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी