ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चो ने दिखाई प्रतिभा : बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में शनिवार को पिंडरा ब्लाक के विभिन्न गांवों में हुई कार्यक्रम

बंगा गुप्ता

Sat, Apr 18, 2026

20 Views
 बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में शनिवार को पिंडरा ब्लाक के  विभिन्न गांवों में हुई कार्यक्रम

पोषण पखवाड़ा -- ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चो ने दिखाई प्रतिभा

पिंडरा।

बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में शनिवार को पिंडरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जमापुर, अजईपुर, ओदार के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें सबसे पहले दो बच्चों का अन्नप्रासन करवाया गया और गर्भवती, धात्री महिलाओ एवं किशोरियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता सहित पोषण स्वास्थ्य पर हरी साग सब्जी फल व विभिन्न प्रकार के साबुत अनाज को दिखाकर डेमो के माध्यम से जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य एवं पोषण केन्द्रित खान-पान पर जोर दिया गया। जमापुर आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्य सेविका शीला यादव, ई प्र अ0 विनोद कश्यप, संजय गुप्ता द्वारा रसोई के माध्यम से रोज खाने में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री के प्रयोग से एनीमिया, कुपोषण की कमी को दूर करने का उपाय बताया। इस दौरान छोटे बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे परी प्रथम, पीहू द्वितीय व आयांस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रागिनी सिंह, रीता देवी समेत अनेक गर्भवती व धात्री महिलाएं उपस्थित रही।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

पशुधन प्रसार अधिकारी ने पशुपालकों को वितरण किया ज्वार का मिनी किट

चर्चा मे

शनिवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान बीएसए अनुराग श्रीवास्तव

चर्चा मे

न्यायालय के आदेश पर मुनादी एवं नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गई ।

चर्चा मे

पिंडरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जल संकट प्रधान प्रतिनिधि विधायक से मिलकर बताई समस्या

चर्चा मे

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय के संग की बैठक

चर्चा मे

गोष्ठी के दौरान व्यापारी बंधुओं द्वारा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव साझा किए गए।

चर्चा मे