साइबर अटैक से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी साउथ Axis Bank के क्लस्टर हेड शलभ पांडेय एवं ब्रांच हेड अमित श्रीवास्तव द्वारा बड़ागांव शाखा में साइबर अटैक से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बड़ागांव क्षेत्र के लगभग 50 व्यापारी शामिल हुए। साथ ही डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. प्रशांत अधिकारी, माता प्रसाद साड़ी, फिरोज अहमद, अभय उपाध्याय, शुभम सेठ, सोनू, शैलेश पटेल, सुधीर गुप्ता, जब्बिर अली, सुरेंद्र कुमार सिंह, हितेश सिंह सहित बैंक स्टाफ अंजली वर्मा, रोहित राज, सूर्यकांत, रजनीश कुमार एवं ज्योति सिंह उपस्थित रहे।
भाजयुमो नेता व व्यवसायी शुभम् जायसवाल ने बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम पर आभार प्रकट किया और सभी से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।