पिंडरा
पोषण पखवाड़ा अभियान के माध्यम से किया गया जागरूक
जनमित्र न्यास / मानवाधिकार जननिगरानी समिति व बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में चाइल्ड राइट्स एण्ड यू नई दिल्ली के सहयोग से पिंडरा ब्लाक के ग्राम पंचायत थाना के प्राथमिक विद्यालय थाना प्रथम के प्रांगण में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी में 9 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक चलेगा जिसमें गर्भवती, धात्री महिलाओ एवं किशोरियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता सहित पोषण स्वास्थ्य पर डेमो के माध्यम से जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य एवं पोषण केन्द्रित खान-पान तथा देखभाल में व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा का आयोजन हुआ । जिसमें समिति कार्यकर्त्ता विनोद कुमार संजय राजभर,प्रधाना ध्यापक रविशंकर द्वारा रसोई के माध्यम से रोज खाने में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री से किस तरह बनाकर खाने एनीमिया, कुपोषण, की कमी को दूर किया जा सकता है जिस खाद्य पदार्थो में पांच पोषक तत्वों विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा से शारीरिक क्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दिया गया तथा गर्भवती, धात्री महिलाओं से पोषक तत्व के अधार पर डेमो कराया गया तथा काउंसलर गीता मौर्या द्वारा गर्भावस्था दौरान महिला को न्यूनतम प्रसव पूर्व चार जाँच कराना अति आवस्यक हैं प्रसव पूर्व होने वाले चार जाँच को नियमानुसार अंतराल पर हो चर्चा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती बिंदु देवी,सरिता मौर्या, कुशुम देवी द्वारा बताया गया कि बच्चों को निरंतर केयर कराना अति आवश्यक हैं कि बच्चा हर समय स्वस्थ्य रहें और बच्चों को नियमित खान पान पर चर्चा की इस कार्यक्रम में समुदाय की गर्भवती व धात्री सहित अंगनवाड़ी सहायिका हीरावती देवी मौजूद रही