आजमगढ़। Tarwan Police Station क्षेत्र के ऊचहुवाँ बाजार में रंगदारी और दबंगई का खेल खेलने वाले गैंग पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। दुकानदार से ₹10,000 और एक पेटी बीयर की मांग कर दहशत फैलाने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रंगदारी न देने पर दुकानदार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे बाजार में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
▪️ गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव (हिस्ट्रीशीटर)
▪️ विनोद यादव
▪️ संतोष यादव
▪️ वीरेंद्र यादव
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपराधिक इतिहास:
मुख्य आरोपी गंगा यादव और वीरेंद्र यादव पर पहले से हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर होती है।
पुलिस का सख्त संदेश:
आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में रंगदारी, दबंगई और अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।