ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

मनीष सिंह की पीटकर हत्या करने वाले 04 हत्यारे गिरफ्तार : फूलपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले गिरफ्तार

बंगा गुप्ता

Tue, Apr 28, 2026

660 Views
फूलपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले  गिरफ्तार

पिंडरा वाराणसी फूलपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।आज दिनांक 28.04.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर के पास हुई सड़क दुर्घटना एवं मारपीट की घटना के संबंध में, मामूली विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 132/26, धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त— मनोज प्रजापति (उम्र 29 वर्ष), हरिश्चन्द्र राजभर (उम्र 60 वर्ष), योगेन्द्र प्रजापति (उम्र 25 वर्ष) तथा अभिषेक उर्फ बुद्धू (उम्र 41 वर्ष)— को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।ज्ञात हो कि दिनांक 26.04.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर के पास टाटा अल्ट्रोज कार संख्या GJ15CQ7194 अनियंत्रित होकर ग्राम घमहापुर निवासी बिंदू देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रजापति (उम्र लगभग 40 वर्ष) को सड़क किनारे बर्तन धोते समय टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं।घटना के उपरांत कार चालक मनीष सिंह (निवासी घमहापुर) के साथ घायल महिला के परिजनों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक के परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में 08 नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्राइम ब्रांच एवं थाना फूलपुर की संयुक्त टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1 मनोज प्रजापति पुत्र मोती लाल प्रजापति, निवासी घमहापुर, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष 2. हरिश्चन्द्र राजभर पुत्र स्वर्गीय सूरत राजभर, निवासी घमहापुर, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र 60 वर्ष 3. योगेन्द्र प्रजापति पुत्र लालचन्द प्रजापति, निवासी घमहापुर, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र 25 वर्ष 4. अभिषेक उर्फ बुद्धू पुत्र स्वर्गीय फूलचंद प्रजापति, निवासी घमहापुर, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र 41 वर्ष गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण:01. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, थाना फूलपुर, कमि. वाराणसी ।02. उ0नि0 सर्वेश कुमार तिवारी, थाना फूलपुर, कमि. वाराणसी ।03. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, थाना फूलपुर, कमि. वाराणसी ।04. उ0नि0 रितेश कुमार, थाना फूलपुर, कमि. वाराणसी ।05. हे0का0 योगेंद्र यादव, थाना फूलपुर, कमि. वाराणसी ।06. हे0का0 अरविंद यादव वर्मा, थाना फूलपुर, कमि. वाराणसी ।07. का0 रूपचंद सरोज, थाना फूलपुर, कमि. वाराणसी ।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार घरेलू कलह में ईंट से कूचकर मार डाला, गुमशुदगी का नाटक कर पुलिस को किया था गुमराह

चर्चा मे

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

चर्चा मे

रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग

चर्चा मे

घमहापुर भरथरा मामले में दबिश देने पहुची एसओजी टीम के साथ ग्रामीणों ने की बदसलूकी

चर्चा मे

*क्या उन्मादी भीड़ ने किया मनीष सिंह के साथ इंसाफ या जनता में घुली जातीवादी राजनीति हलचल हुई तेज*

चर्चा मे

मनीष सिंह का शव आज अत्यंत हृदय विदारक वातावरण में अंतिम यात्रा के लिए निकला

चर्चा मे