दबंग ने कर दी बारातियों की पिटाई
वाराणसी।थाना सिंधोरा क्षेत्र के ओदार निवासी जवाहर पुत्र सीताराम ने थाना फूलपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि
मेरे पुत्र जितेन्द्र भारद्वाज पुत्र जवाहिर का विवाह लखमीपुर सुभागनी देवी पुत्री कमला राजभर के साथ 22.04.2026 को संमपन हुआ जब मेरे पुत्र जितेन्द्र भारद्वाज का बारात कमला राजभर के द्वार पर पहुंचा तभी बेलवा लखमीपुर के पंचू राजभर कुछ अपने साथियों के साथ पहुंचा और विना किसी कारण के हमारे बरातियों से मार पीट करने लगा जब मेरा पुत्र विजय छुड़ाने गया तब पंचू राजभर पुत्र लालजी ग्राम बेलवां, लखमीपुर के साथ कुछ अज्ञात लोगो ने राड से हमला कर दिया जिसके कारण विजय के सिर मे गम्भीर चोट लगी है इसके बाद भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। जवाहर के तहरीर पर फूलपुर पुलिस पंचू राजभर सहित अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2) 351 ( 3 ) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।