फूलपुर। थाना क्षेत्र के मीरा शाह चौराहे पर सैलुन के दुकान में लगी आग हजारों का हुआ नुकसान
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के मीरा शाह चौराहे पर गुमटी में सैलून के दुकान में आज दोपहर लगभग 12 बजे लाग लग जाने से हजारों का नुकसान हुआ है जानकारी के अनुसार मीरा शाह निवासी रमजान की मीरा साहब चौराहे पर सैलून की दुकान है दुकान के पीछे लोग कूडा कचरा फेकते हैं किसी ने उस कूड़े में आग लगा दिया आग धीरे-धीरे धीरे-धीरे गुमटी में पकड़ 5 मिनट बीतते बीतते आग अपना विकराल रूप धारण कर ली क्षेत्रीय लोगों द्वारा बाल्टी से पानी फेंका गया लेकिन आग बुझ नहीं पाई और दुकान जलकर राख हो गई जिसमे दुकानदार का हजारों का नुकसान हो गया।