ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

रोहनिया थाना क्षेत्र के हरदतपुर गांव का मामला : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

बंगा गुप्ता

Tue, Apr 28, 2026

16 Views
जमीन विवाद को लेकर  दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदतपुर गांव स्थित पटेल बस्ती में सोमवार को सुबह जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान लालधर पटेल उर्फ अखड़ी उम्र 45 वर्ष की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने उक्त मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मिले तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के हमलावर आरोपी लक्ष्मी नारायण तथा उनके बेटे आशीष पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार लालधर पटेल अपने मवेशी बांधने वाले जगह की ईट उखाड़कर ठीक कर रहे थे कि पड़ोसी लक्ष्मी नारायण के मवेशी भी सटे बाधे जाते है जिसका वह विरोध करने लगे। इसी को लेकर दोनो पक्षो मे कहासुनी होने लगा और मारपीट शुरू हो गया जिससे लालधर पटेल घायल हो गये कुछ देर बाद इनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गये जहा पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतक दो भाइयो मे बड़ा था तीन बेटे है और खेती करते थे घटना की सूचना मिलते ही पत्नी मंजू देवी सहित परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था। दोनो पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार घरेलू कलह में ईंट से कूचकर मार डाला, गुमशुदगी का नाटक कर पुलिस को किया था गुमराह

चर्चा मे

फूलपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले गिरफ्तार

चर्चा मे

रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग

चर्चा मे

घमहापुर भरथरा मामले में दबिश देने पहुची एसओजी टीम के साथ ग्रामीणों ने की बदसलूकी

चर्चा मे

*क्या उन्मादी भीड़ ने किया मनीष सिंह के साथ इंसाफ या जनता में घुली जातीवादी राजनीति हलचल हुई तेज*

चर्चा मे

मनीष सिंह का शव आज अत्यंत हृदय विदारक वातावरण में अंतिम यात्रा के लिए निकला

चर्चा मे