थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा समीर हत्याकाण्ड में फरार 50,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त संदीप यादव के घर मा. न्यायालय के आदेश पर मुनादी एवं नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गई ।
थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा समीर हत्याकाण्ड में वांछित एवं फरार चल रहे 50,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त संदीप यादव पुत्र रामजनम यादव, निवासी ग्राम उगापुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी के घर मा. न्यायालय के आदेशानुसार नोटिस चस्पा कर मुनादी की कार्यवाही की गई।
ज्ञातव्य है कि उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0-525/2025, धारा 191(3), 115(2), 352, 109(1), 103(1) एवं 190 बी.एन.एस. में वांछित है तथा उस पर कुल 17 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
उक्त घटना दिनांक 25.12.2025 को थाना बड़ागांव क्षेत्रान्तर्गत दयालपुर गांव के पास हुई थी, जिसमें विवाद के दौरान रामू यादव को गोली मारकर घायल किया गया तथा समीर सिंह नामक बालक की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना बड़ागांव पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस घटना में कुल 08 अभियुक्त सम्मिलित थे।
दिनांक 09.01.2026 को इस प्रकरण में शामिल अभियुक्त करन प्रजापति, प्रेमशंकर पटेल एवं शुभम मौर्य उर्फ लालू मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि दिनांक 23.01.2026 को अभियुक्त आकाश पाल एवं 27.01.2026 को पवन पाल द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था। दिनांक 26.03.2026 को अभियुक्त मनीष यादव उर्फ महादेव को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था तथा दिनांक 01.04.2026 को दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया था। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पूर्व में बरामद की जा चुकी है।
अभियुक्त संदीप यादव की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में एनबीडब्ल्यू (Non Bailable Warrant) दिनांक 21.02.2026 एवं धारा 84 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत आदेशिका भी जारी की जा चुकी है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं।