राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
राजातालाब।आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन आराजी लाइंस वाराणसी इकाई के प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायतों का चुनाव 26 मई 2026 से पूर्व न सम्पन्न होने की दशा में वर्तमान ग्राम-प्रधान को ही ग्राम पंचायतों का संचालन करने का अधिकार दिये जाने तथा ग्राम पंचायतों में पन्द्रहवां वित्त, राज्य वित्त तथा अन्य शासकीय योजनाओं से एवं मनरेगा द्वारा कराये गये सभी कार्यों के भुगतान 26 मई से पूर्व कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एडीओ आईएसबी दीपक शर्मा को ज्ञापन सौपा।प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते हुए बताया कि सोशल मीडिया, समाचार पत्रों तथा टीवी चैनलों आदि के माध्यम से आ रही सूचना से यह स्पष्ट हो गया है कि जहाँ ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूर्ण हो रहा है वहीं निकट भविष्य में ग्राम पंचायतों के चुनाव की कोई सम्भावना नहीं दिखाई दे रही है जिसके कारण ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आगे बढ़ने की सम्भावना है। ऐसी परिस्थिति में आगे भी ग्राम पंचायतों के संचालन का अधिकार वर्तमान ग्राम प्रधान को ही दिया जाय जो संविधान के अनुरूप है।ऐसा ही उदाहरण राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा उत्तराखण्ड से भी मिल रहा है तथा उत्तर प्रदेश में भी वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में देरी होने के फलस्वरूप ग्राम प्रधान को ही उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रशासक बनाया गया था।