ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

सड़क हादसे में 6 लोग जिंदा जलने की आशंका : मिर्जापुर। जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी।

बंगा गुप्ता

Wed, Apr 22, 2026

18 Views
मिर्जापुर। जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी।

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बोलेरो, लगी आग; आधा दर्जन लोगों के जिंदा जलने की आशंका!

मिर्जापुर। जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद बोलेरो में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के जिंदा जलकर मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। हलिया क्षेत्र में घटना स्थल पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मातहत अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है, वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी