ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

नाला सफाई से असंतुष्ट महापौर, कार्रवाई के दिए निर्देश : नाला सफाई से असंतुष्ट महापौर, कार्रवाई के दिए निर्देश चितईपुर क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, जलभराव से बचाव पर जोर

दिलीप मिश्रा

Mon, Apr 20, 2026

44 Views
नाला सफाई से असंतुष्ट महापौर, कार्रवाई के दिए निर्देश चितईपुर क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, जलभराव से बचाव पर जोर

वाराणसी में आगामी बरसात को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने चितईपुर क्षेत्र के नालों की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नाला सफाई कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रगति सामने आने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाए, ताकि नागरिकों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रॉयल शाइन टाइम्स

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी