वाराणसी (बाबतपुर)। राष्ट्रीय कला मंच, (बीएचयू) द्वारा आयोजित “काशी कला कुंभ” के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे।वे , बाबतपुर पर उतरे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालों में प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय, भाजपा नेता चंद्र कुमार मिश्रा (गुड्डू महाराज), प्रभुनाथ राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी काशी कला कुंभ के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। यह आयोजन काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रॉयल शाइन टाइम्स