ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

पिंडरा।हृदय विदारक माहौल में निकला मनीष सिंह का शव : मनीष सिंह का शव आज अत्यंत हृदय विदारक वातावरण में अंतिम यात्रा के लिए निकला

बंगा गुप्ता

Mon, Apr 27, 2026

312 Views
मनीष सिंह का शव आज अत्यंत हृदय विदारक वातावरण में अंतिम यात्रा के लिए निकला

पिंडरा।हृदय विदारक माहौल में निकला मनीष सिंह का शव

पिंडरा फूलपुर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के घमहापुर निवासी मनीष सिंह का शव आज अत्यंत हृदय विदारक वातावरण में अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया जैसे ही शव गांव पहुंचा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया

मनीष सिंह अपने पीछे दादी, पत्नी, दो पुत्रियों और मात्र 06 माह के दूधमुंहे पुत्र को छोड़ गए हैं, जिससे इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है

दर्जनों लोगों द्वारा मनीष की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

*अंतिम यात्रा के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जहां माहौल गमगीन और स्तब्ध कर देने वाला रहा.* पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता रविशंकर सिंह, निष्पक्ष जांच की मांग

पिंडरा फूलपुर थाना क्षेत्र के घमाहापुर में हुए हत्याकांड के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा शेष आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की।

घटना को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर अरुण कुमार सिंह गुड्डू ने किया।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी