वाराणसी फुलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर निवासी मनीष सिंह की पीट पीटकर हत्या,
मनबढ़ों ने मामूली बात को लेकर लामबंद होकर किया हमलापिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर (कुआंर )निवासी ब्यवसाई मनीष सिंह (38 वर्ष) का अपने फैक्टरी से देर रात घर लौटते समय हुई घटना।स्थानीय पुलिस कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात मनीष सिंह की कार से बिंदु प्रजापति नामक एक महिला का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे तत्काल बसनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसी घटना के बाद विवाद बढ़ा और गांव के लोगों ने मनीष सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दीवही एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से 8 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर उनके घरों और सगे संबंधियों के यहां दबिश दी जा रही है।एडीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गह उसन जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मनीष अपने मां-बापका इकलौत बेटा था मनीष को दो पुत्रियां एक पुत्र है। मनीष का घर से 500 मीटर के दूरी पर दोना पत्तल बनानेवाली कारखान चलता था। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पीएससी वह पांच थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दवाई दे रही है।